रुद्रपुर, जून 30 -- किच्छा, संवाददाता दिनेश जोशी के निधन पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने दुख जताया। 27 जून को राज्य आंदोलनकारी विनोद जोशी निवासी बंडिया के छोटे भाई दिनेश जोशी का निधन हो गया था। मंगलवार को डॉ. उपाध्याय ने उनके निवास स्थान पर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को संवेदनाएं दी। उपाध्याय ने कहा कि दिनेश जोशी ने मुंबई में कई सीरियल में अपने अभिनय का जौहर दिखाया था। उपाध्याय ने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को हौसला व दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...