दिनेश के प्रवक्ता बनने पर बांटी मिठाई
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 26 -- पट्टी तहसील क्षेत्र के परसनी गांव निवासी दिनेश प्रताप सिंह को भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर विकासखंड पट्टी एवं बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंसाफ बहादुर सिंह ने दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचकर पुष्प गुच्छ भेंट किया। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि दिनेश प्रताप सिंह ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बीच सदैव उपलब्ध रहते हैं और उनकी समस्याओं को निरंतर सरकार व प्रशासन तक पहुंचाते रहे हैं। उनके प्रवक्ता बनने से क्षेत्र को नई पहचान मिलने की उम्मीद जगी है। क्षेत्र के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, पूर्व प्रधान सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान राजेश सरोज, ग्राम प्रधान रविंद्र मौर्य, मनीष शर्मा, मदन सिंह ने बधाई दी। समर्थकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.