दिनेश कुमार शर्मा बने पढ़ुआ थाना प्रभारी
लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- पढ़ुआ थाना क्षेत्र में प्रशासनिक बदलाव करते हुए दिनेश कुमार शर्मा को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करते ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। नवनियुक्त थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने पदभार संभालते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराध एवं अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे थाना आकर संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.