लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ, संवाददाता। 21वीं बाबू बनारसी दास बी डिवीजन के फाइनल में पहले दिन बुधवार को इंडियन इलेवन क्रिकेट क्लब ने 54.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 174 रन बनाये। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक एनईआर लखनऊ ने 18.1 ओवर में एक विकेट खोकर 108 रन बना लिये हैं। जीसीआजी ग्राउंड पर खेले जा मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन इलेवन की शुरुआत शानदार रही। हेमंत अवस्थी (48 रन), मुख्तार (36 रन) और शिवांश यादव (35 रन) ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। 154 रन के योग पर टीम के पांच विकेट गिर गये। इसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। 20 रन और जोड़ कर टीम पवेलियन पहुंच गई। एनईआर की ओर से कृतज्ञ कुमार सिंह ने चार, त्रिशाल त्रिवेदी और शिवम दीक्षत ने तीन-तीन विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनईआर की शुरुआत शा...