लखनऊ, जून 2 -- बेतवा अपार्टमेंट में नई कार्यकारिणी गठित अपार्टमेंट में प्रशासनिक गतिरोध खत्मलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित बेतवा अपार्टमेंट में नई कार्यकारिणी समिति का निर्विरोध गठन किया गया। दिनेश प्रताप सिंह को अध्यक्ष, ज्ञानेंद्र मणि त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, आमोद राय को सचिव, अभिषेक सिंह को संयुक्त सचिव, सुधीर यादव को कोषाध्यक्ष तथा संजय त्रिपाठी को सह कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में नितेश तिवारी, प्रवीण कुमार और डॉ. मुकेश कुमार को चुना गया है। दरअसल, बेतवा अपार्टमेंट रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की पूर्व समिति का दो वर्षीय कार्यकाल 25 मई की मध्य रात्रि को समाप्त हो चुका था। नियमानुसार कार्यकाल समाप्त होने से एक माह पूर्व नई कार्यकारिणी के गठन या चुनाव प्रक्रिया के संबंध में पूर्व समिति द्वारा कोई अधिसूचना ...