देवघर, जून 17 -- देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बैद्यनाथपुर चौक पर शनिवार को सरेआम फायरिंग का मकसद रंगदारी वसूलना और इलाके में दहशत फैलाना था। मामले में दिनेशानंद झा सहित 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए रिखिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बैद्यनाथपुर चौक पर हुई फायरिंग सोची-समझी साजिश के तहत की गई। मकसद क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करना और रंगदारी वसूली के लिए दहशत फैलाना था। आरोप है कि दिनेशानंद झा के इशारे पर उनके बेटे कौशल बाबा और साथियों ने मिलकर कांड को अंजाम दिया। रिखिया थाना के एसआई भूदेव कुमार महतो के बयान के आधार पर दर्ज एफआईआर में कुल 10 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें देवघर के अलावा बिहार के शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और समस्तीपुर जिलों के भी आरोपी शामिल हैं। नामजद आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.