रुद्रपुर, दिसम्बर 3 -- दिनेशपुर, संवाददाता। बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति के निर्विरोध अध्यक्ष व निदेशकों को बुधवार को समिति परिसर में आयोजित समारोह में प्रबंध निदेशक संजय चौहान ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विधायक अरविंद पांडे, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन और राजकुमार ठुकराल मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान किसानों की समस्याओं और समिति के विस्तार पर चर्चा हुई। समिति के सचिव ने निर्विरोध अध्यक्ष करण दीप सिंह रंधावा और उपाध्यक्ष असीम मंडल सहित सभी निदेशकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि शेयरधारकों के सहयोग से ही सहकारी समिति और किसानों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित कर समिति को आगे बढ़ाया जा सकता है। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से सरकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से किसानों...