रुद्रपुर, मार्च 24 -- दिनेशपुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंती पूजा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हो गया। षष्ठी कल्पारंभ के साथ शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व दुर्गा मंदिर परिसर से महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ीं। यह कलश यात्रा दुर्गा मंदिर गली से होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरकर कामना सागर तक पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कलश यात्रा के उपरांत मंदिर परिसर में पुरोहित बनमली चक्रवर्ती द्वारा विधि-व...