रुद्रपुर, सितम्बर 16 -- दिनेशपुर। बहन के घर रह रहे युवक ने सुनसान इलाके में पेड़ से लटक कर जान दे दी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम है। मौके पर पहुंचीं थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस के अनुसार पीलीभीत टांडा, न्यूरिया निवासी 36, वर्षीय सुभाष मंडल पुत्र दुलाल मंडल श्रीरामपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर रहा रहा था । मंगलवार दोपहर युवक गांव में घूमने गया। जिसके बाद वह गांव में सुनसान इलाके में सेमल के पेड़ से झूलता मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम है। मौके पर पहुंची बहन ने बताया मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। इसका उपचार भी चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.