रुद्रपुर, मार्च 26 -- दिनेशपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के अवसर पर दुर्गा मंदिर में चल रही बसंती पूजा में गुरुवार को महाअष्टमी पूजा विधि-विधान से की गई। अष्टमी पूजा के समापन के बाद संधि पूजा में देवी को फलों और सब्जियों की प्रतीकात्मक बलि अर्पित की गई। गुरुवार सुबह पुरोहित बनवाली चक्रवर्ती ने महाअष्टमी पूजा कराई। बसंती पूजा के तीसरे दिन महामाई के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में देवी की प्रतिमाओं का माल्यार्पण कर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और मंगल ध्वनि के बीच पुष्पांजलि अर्पित की। महाअष्टमी पर क्षेत्र के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर उन्हें भोग लगाया और व्रत का पारायण किया। श्रद्धालुओं ने 108 दीप जलाकर माता की आरती की और मनोकामनाएं मांगीं। महिलाएं पारंपर...