रुद्रपुर, जुलाई 1 -- दिनेशपुर। दिनेशपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा में बुधवार को बैंक का 71वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार के नेतृत्व में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बैंक की प्रगति, उत्कृष्ट ग्राहक सेवा और बेहतर कार्य संस्कृति के प्रति सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है और ग्राहकों का विश्वास ही इसकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से ग्राहकों के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार, पारदर्शी कार्यप्रणाली और बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए बैंक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

डिजिटल सेवाओं की जानकारी स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक कर्मियों ने ग्रा...