रुद्रपुर, अगस्त 5 -- दिनेशपुर। भाजपा ने दिनेशपुर मंडल में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बार फिर हिमांशु सरकार पर भरोसा जताया है। काशीपुर जिला अध्यक्ष मनोज पाल और जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला की संस्तुति पर उन्हें लगातार तीसरी बार दिनेशपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जनाधार को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार दिनेशपुर क्षेत्र में संगठन को और प्रभावी बनाने की जरूरत को देखते हुए पूर्व में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हिमांशु सरकार को पुन नेतृत्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के बाद हिमांशु सरकार ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो...