रुद्रपुर, फरवरी 11 -- दिनेशपुर, संवाददाता। क्षेत्र के प्रसिद्ध बांग्ला जात्रा गान कलाकार और रंगकर्मी 62 वर्षीय मनोरंजन बाछाड़ का बुधवार को हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मनोरंजन बाछाड़ लंबे समय से जात्रा मंचन से जुड़े थे और अपनी दमदार अभिनय शैली व प्रभावशाली संवाद अदायगी के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने सामाजिक और पौराणिक कथाओं पर आधारित कई नाटकों में मुख्य भूमिकाएं निभाईं। क्षेत्र में जात्रा कला को नई पहचान दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उनके आवास पहुंचे और परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.