रुद्रपुर, मार्च 5 -- दिनेशपुर। दिनेशपुर क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने समूह बनाकर ढोल की थाप पर होली खेली। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र श्रीरामपुर ग्राम सभा में गदरपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने अपने आवास पर होली का कार्यक्रम आयोजित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर और अध्यक्ष प्रतिनिधि कावल सिंह ने अपने सभासदों के साथ आवास पर एक दूसरे को रंग लगाकर होली का पर्व मनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.