सासाराम, मई 27 -- दिनारा, एक संवाददाता। दिनारा पुलिस ने बीते 20 मई की देर शाम संदिग्ध हालत में लापता निजी स्कूल संचालक भानस थाना क्षेत्र के पिथनी निवासी आशुतोष कुमार सिंह को मंगलवार रात हाइवे पर उसराव गांव से सकुशल बरामद की है। शुरुआत में मामला अपहरण का बताया गया था। लेकिन पूछताछ में पूरी सच्चाई सामने आ गई है। जिसमें अपहरण का मामला झूठा निकला है। मामले में स्कूल संचालक की मां ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...