दिनारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
सासाराम, जून 30 -- दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के सामने बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, एलपीजी गैस समेत अन्य समस्याओं को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, खाद, एलपीजी संकट, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने, अयोध्या में श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी व पिछले दिनों भोजपुर जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत बेलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मौके पर अजय चौबे, चितरंजन दूबे, अलाउद्दीन इद्रीसी, रजनीश पांडेय, उमाशंकर तिवारी, राजेश कुमार वर्मा, सुभाष शर्मा, धनजी राम, बीरेंद्र पांडेय, श्री निवास राम, मनोज कुमार, बादल कुमार, मो. सरताज खान आदि थे। यह भी पढ़ें- Sasaram News बढ़ती महंगाई व प्रश्न पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.