सासाराम, जून 13 -- दिनारा, एक संवाददाता। मोहनिया-आरा फोरलेन हाईवे पर दिनारा पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। पीछे से आ रही अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक के साथ पैदल जा रहे किसान को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान भानस थाना क्षेत्र के समहुती पंचायत अंतर्गत मठिया गांव निवासी हृदया पटेल (55 वर्ष) के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए दिनारा के एक निजी क्लीनिक में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र रितेश कुमार ने बताया कि उनके पिता शुक्रवार को गांव में बिचड़ा डालने के बाद बाइक से दिनारा स्थित अपने आवास लौट रहे थे। इसी दौरान दिनारा पहुंचने पर बाइक का...