जौनपुर, मार्च 3 -- जौनपुर, संवाददाता रंगोत्सव का खुमार मंगलवार से ही लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा था। रंग अबीर से सने लोग बाजारों में विभन्न सामानों की खरीददारी करते रहे। घर से लेकर बाजार तक पर्व की रौनक महसूस होने लगी थी। घरों में महिलाएं गुझिया, पापड़, चिप्स बनाने में मशगूल रहीं। बाजार में सुबह से ही रौनक कायम हो गई थी। शहर के ओलंदगंज, कोतवाली चौराहा, लाइन बाजार आदि बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। बुधवार को मनाए जाने वाले रंगोत्सव को लेकर लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई देते रहे। सुबह रोजमर्रा के कार्य निपटाने के बाद लोग झोला लेकर बाजार में निकल गए। किराना और रंग-अबीर से लेकर कपड़ों तथा जूता-चप्पल की दुकानों पर 10 बजे से ही ग्राहकों की भीड़ लग गई थी। देर शाम तक बाजारों में रौनक बनी रही। ग्रामीण और शहरी इलाकों में तो सोमवार क...