मेरठ, मार्च 20 -- शुक्रवार को दिनभर हुई हल्की बूंदाबांदी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बारिश के चलते सड़कों पर जगह-जगह पानी व कीचड़ फैल गई, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर तहसील रोड पर सड़क निर्माण कार्य के कारण हालात और खराब हो गए। तहसील रोड पर कीचड़ और फिसलन इतनी अधिक हो गई कि कई लोग चलते-चलते फिसलकर गिर पड़े। दोपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई जगह जाम जैसे हालात बन गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान उचित व्यवस्था नहीं की गई, जिससे बारिश होते ही सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई। राहगीरों और दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराया जाए और अस्थायी रूप से रास्ते को सुगम बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.