मेरठ, अप्रैल 7 -- मंगलवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खेतों में गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह पककर कटान के लिए तैयार खड़ी है। ऐसे में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों को परेशान कर दिया है। मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। जिसके चलते खेतों में खड़ी फसल भीग गई, जिससे दानों के काले पड़ने और गिरने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश तेज हुई या लगातार जारी रही तो कटाई में देरी होगी और उत्पादन पर असर पड़ सकता है।किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल कटान के बिल्कुल नजदीक है, जबकि सरसों भी पूरी तरह तैयार खड़ी है। ऐसे समय बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे कटाई मशीनों के चलने में भी परेशानी आएगी। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.