उन्नाव, जनवरी 5 -- उन्नाव। पछुआ हवा से रविवार को दिन भर गलन बनी रही। ठंड से लोग ठिठुरते रहे। दोपहर 11 बजे से दो बजे तक कुछ घंटे के लिए हल्की धूप खिली। थोड़ी देर बाद फिर घने कोहरे सी छटा छा गई। जैसे ही शाम ढली हवा में नमी बढ़ी तो तापमान गिरने से गलन महसूस तेज हो गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात से ही हवा चलने से सुबह गलन बढ़ गई। बादल छटने पर लोगों को लगा कि मौसम साफ होगा और धूप निकलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धूप कुछ घन्टे के लिए ही निकली। सुबह कोहरे से दिनभर गलन भरी सर्दी रही। शाम होते ही फिर से गलन ने परेशान कर दिया। शाम को गलन इतनी बढ़ी की बिस्तर भी ठंडे पड़ गए। लोगों के हाथ पैर सुन्न हो जा रहे हैं। सुबह कोहरे से सड़कों पर कुछ मीटर आगे भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालक हेडलाइट जला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.