बांका, अप्रैल 26 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। रविवार को जिले में मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। दिनभर सूर्यदेव और बादलों के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा, जिसके चलते आसमान में आंशिक बादल छाए रहे और मौसम सुहाना बना रहा। पिछले कई दिनों से तेज धूप और बढ़ती गर्मी से परेशान जिलेवासियों के लिए यह बदलाव किसी राहत भरी खबर से कम नहीं रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में आई इस गिरावट ने मौसम को अपेक्षाकृत ठंडा बना दिया। यह भी पढ़ें- मौसम का बदला मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत इसके साथ ही करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने वातावरण को और भी सुखद बना दिया। जबकि तेज हवाओं के कारण उमस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.