धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, संवाददाता। शहर में मंगलवार को दिनभर मौसम सुहाना रहा। सुबह से हल्की ठंडी हवा चलती रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर तक आसमान में हल्के बादल छाए रहे और धूप भी तेज नहीं रही, जिससे दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और आसमान में घने काले बादल छा गए। लोगों को उम्मीद थी कि बारिश होगी, लेकिन देर रात तक बारिश नहीं हुई। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च तक जिले में बारिश के आसार बने हुए हैं। तापमान में गिरावट के कारण रात के समय हल्की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादलों का आना-जाना लगा रहेगा और बीच-बीच में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.