बागपत, जनवरी 31 -- बड़ौत। शनिवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र पर 33 केवी आईसोलेटर लगाने, पुलिया चौड़ीकरण कार्य के चलते शहर की विद्युत आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। 11 केवी लाईनों के यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य एवं सराय रोड, बड़का रोड पर विद्युत लाईनो के सम्पर्क में आ रही पेड़ों की टहनियों की कटाई-छटाई के कार्य के अलावा 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र पर 33 केवी आईसोलेटर लगाने, पुलिया चौड़ीकरण कार्य शनिवार सुबह शुरू कर दिया गया था। इस कारण विद्युत वितरण खंड प्रथम से जुड़े फ़ीडर नम्बर एक, दो, चार, पांच व छह की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई। शाम 7 बजे तक भी विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं होने से लोगों के घरों व दुकानों के भी इन्वर्टर जवाब दे गए। दुकानदारों को इस अव्यवस्था के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों संदीप रुहेला, मनीष गर्ग, रविन्द्र...