बांका, अप्रैल 30 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बुधवार को जिले में मौसम का मिजाज दिन भर बदला-बदला रहा। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहाना बना रहा, लेकिन उमस के चलते लोगों को थोड़ी परेशानी भी झेलनी पड़ी। जबकि दोपहर बाद धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ा, जिससे लोगों को तपिश महसूस होने लगी। हालांकि शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। इस दौरान लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं, जिससे वातावरण में तेजी से ठंडक घुल गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।इस दौरान बाजार में मौजूद लोग दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.