बांका, अप्रैल 7 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। सोमवार को जिले में मौसम का मिजाज काफी सुहाना बना रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के झोंकों ने वातावरण को खुशनुमा बनाए रखा। हालांकि दोपहर के समय कुछ देर के लिए सूर्यदेव ने अपनी तेज धूप से लोगों की कड़ी परीक्षा ली, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी महसूस की गई।इस दौरान बाहर निकले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा, लेकिन यह स्थिति ज्यादा देर तक नहीं रही।दोपहर बाद जैसे ही सूर्यदेव बादलों की ओट में छुपे, वैसे ही मौसम फिर से सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। जिससे बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की चहल-पहल पुनः बढ़ गई।साथ ही ठंडी हवा के कारण वातावरण में ताजगी का अहसास बना रहा, जिससे दिनभर लोगों का मूड भी बेहतर रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.