दिनभर मंदिरों में हुए भजन कीर्तन
झांसी, मार्च 24 -- मंगलवार सुबह माता का अद्भुत श्रृंगार किया गया तो बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लगी थीं। महिलाएं हाथों में पूजा की थाली लिए मां की एक झलक पाने को उतावली थीं। वहीं मंदिर के पट खुलते ही जयकारे गूंज उठे। फिर, शंख ध्वनि, ढोल-ताशों, घण्टा, ढोल-मझीरों के बीच माता मां की आरती ..अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे छप्पर वाली, हुई। झोली फैलाए श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे। जयकारे लगाए गए। इसके बाद भक्तों का मंदिर में तांता लग गया। काली सिद्ध पीठलक्ष्मी गेट बाहर मां काली सिद्धपीठ पर अल सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह से ही काली-काली जय मां काली, ..जय काली कल्याण करो मां, की गूंज और तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी। पुजारियों ने सुबह माता का फूलों से श्रृंगार किया। श्रद्धालुओं ने नीबू, फूल की माला, नारियल, इलाइची दाना, मिठाई का प्रसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.