बुलंदशहर, जून 22 -- जनपद में रविवार को मौसम के मिजाज में तल्खी कम रही, लेकिन बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को मायूसी हाथ लगी। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही, जिससे सूरज के तेवर नरम पड़े और लोगों को उमस व भीषण तपिश से थोड़ी राहत जरूर मिली। ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना होने की उम्मीद जगी, लेकिन दिनभर मंडराने के बाद भी बादल बिना बरसे ही आगे निकल गए। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बादलों की लुकाछिपी के कारण धूप का असर कम रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली। हालांकि, बारिश न होने और हवा थमने के कारण दोपहर के समय उमस ने लोगों को परेशान किया。 यह भी पढ़ें- मौसम: गर्मी और उमस ने किया बेहाल, आज गिर सकता है पारातापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आने वाले दो-तीन...