हरदोई, मई 7 -- हरदोई। जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा बना रहा और दिनभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। बादलों और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहाना होने से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार 7 मई को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं, जिससे वातावरण में ठंडक बनी रही। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस के बाद मौसम में आए बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली। बूंदाबांदी के कारण सड़कों पर धूल कम हो गई और वातावरण भी साफ नजर आया। हालांकि कई जगहों पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति भी बनी रही।...