रिषिकेष, मार्च 20 -- ऋषिकेश शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से देर शाम तक रुक-रुक कर हुई बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। शुक्रवार को ऋषिकेश में अधिकतम तापमान 16 औश्र न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पारा लुढ़कने से ठंडक भी बढ़ गई, जिसके चलते लोगों को एक बार फिर से जर्सी-स्वेटर बाहर निकालने पड़े। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों की आंख खुली, तो उन्हें आसमान काले बादलों से ढका दिखा। करीब सात बजे से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। यह सिलसिला रात तक चला। बारिश और मौसम सर्द होने से नौकरी-पेशा लोगों की दुश्वारियां बढ़ी रहीं। सुबह से लेकर शाम तक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के गलियों और मोहल्ले में सन्नाटे जैसी स्थिति बनी रही। अमूमन श्रद्धालुओं और खरीदारी की भीड़ से भरा रहना वाला त्रिवेणीघाट रोड पर भी चहल-पहल कम रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.