मेरठ, अप्रैल 8 -- पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार सुबह से ही मेरठ सहित वेस्ट यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहा। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिन में बादल छाए रहे। दुपहर बाद फिर हल्की बारिश ने दस्तक दी जो देर रात तक रुक-रुक कर चलती रही। आठ से दस किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं के साथ बारिश से दिन के तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और यह सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। देर रात मेरठ में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई। मंगलवार ना केवल अप्रैल में सबसे ठंडा रहा बल्कि प्रदेश में सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर के बाद मेरठ में रिकॉर्ड हुआ। मुजफ्फरनगर में दिन का तापमान 27.2 जबकि मेरठ में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो प्रदेश में क्रमश: पहले एवं दूसरे सबसे ठंडे दिन रहे। मेरठ का न्यूनत...