मेरठ, मई 8 -- मेरठ सहित वेस्ट यूपी में गुरुवार को दिनभर बादल और धूप की आंखमिचौली चलती रही। तेज हवा और बीते 24 घंटे में हुई बारिश एवं कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का असर तापमान पर दिखाई दिया। गुरुवार को दिन के तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और यह 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात के तापमान में बदलाव नहीं हुआ और यह 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बावजूद इसके रात का तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड हुआ। दिनभर छह से 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार 12 मई तक पूरे क्षेत्र में कभी धूप तो कभी बादल और आंधी-बारिश के आसार हैं। यह भी पढ़ें- नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 200 से कम रहा 10-12 मई तक बारिश एवं आंधी का दायरा बढ़ सकता है। वहीं, मेरठ का एक्यूआई 122 दर्ज हुआ जो मध्यम श्रेणी ...