दिनभर बदलता रहा मौसम का मिजाज, कभी निकली धूप, तो कभी छाए बादल
रुडकी, अप्रैल 5 -- रविवार को रुड़की में मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा। कभी तेज धूप खिली तो कभी आसमान पर बादलों ने डेरा डाल लिया। मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने लोगों को गर्मी और राहत, दोनों का अहसास कराया। दिन की शुरुआत हल्की ठंडक और नमी के साथ हुई, लेकिन जैसे-जैसे सूरज चढ़ा, तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि बीच-बीच में बादल छाने से तेज गर्मी से कुछ राहत भी मिली। आईआईटी रुड़की स्थित कृषि-मौसम वेधशाला के रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। तापमान में यह अंतर दिन और रात के मौसम में बदलाव को दर्शाता है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत रहने से वातावरण में नमी अधिक महसूस की गई, जिससे हल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.