बलरामपुर, अप्रैल 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर के संतोषी माता मंदिर तिराहे के पास रेलवे क्रासिंग ट्रैक पर मरम्मत कार्य को लेकर यातायात को बंद कर दिया गया। मंगलवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक इस रेलवे क्रासिंग का समपार फाटक को बंद रखा गया, जिससे इस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों को दबाव शहर के अन्दर बढ़ गया। वाहनों के दबाव बढ़ते ही पूरे शहर में भीषण जाम लग गया। पूरा दिन लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बलरामपुर नगर के बीचो बीच से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर दो प्रमुख क्रासिंग पड़ती है। इसमें एक संतोषी माता मंदिर तिराहे के पास है। यह इलाका भी काफी व्यस्ततम माना जाता है। इस रेलवे क्रासिंग से प्रतिदिन हजारों छोटे बड़े वाहन निकलते हैं। रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसका मरम्मत कार्य मंगलवार को शुरू किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.