आगरा, जनवरी 31 -- शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। कोहरे की वजह से द्रश्यता कम होने की वजह से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आसमान में बादल छाए रहने की वजह से दिनभर लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरन का एहसास जारी रखा। दोपहर के समय कोहरा छटा तो लोग सड़कों पर नजर आए। गलनभरी सर्दी का आलम यह था कि दोपहर के समय भी लोग अलाव तापते नजर आए। मौसम में अचानक हुए परिवर्तन के बाद न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिरकर सात डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा है। मौसम परिवर्तन के कारण लोगों की दिनचर्या भी एक बार फिर प्रभावित हुई है। देरशाम से कोहरा छाना शुरू होता है और सुबह तक कोहरे की परत छाई रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.