प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। दिन भर धूप के बाद शाम होते ही अचानक ठंडी हवाएं चलने लगी और कई जगह बूंदाबांदी हुई। इससे कई जगह बिजली गुल हो गई। दो दिन पहले बारिश के चलते तापमान गिर गया था लेकिन मंगलवार को कड़ी धूप ने फिर लोगों को गर्मी का एहसास कराया। रात करीब आठ बजे ठंडी हवा चलने लगी और ग्रामीण अंचल में कई जगह बिजली गुल हो गई। आसमान में बादल मौजूद रहने से किसानों की चिंता बढ़ गई। दिन में धूप लगने से किसान तेजी से गेहूं की मड़ाई करने में जुड़ गए थे लेकिन शाम को बूंदाबांदी के बीच ठंडी हवा चलने से सब कुछ ठप हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.