दिनभर तेज धूप ने ली परीक्षा, शाम को बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवा से मिली राहत
बांका, जून 28 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शनिवार को बांका जिले में दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की कड़ी परीक्षा ली। दोपहर तक चिलचिलाती धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। भीषण गर्मी से आमजन बेहाल रहे और जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। हालांकि, शाम करीब साढ़े तीन बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा चलने लगी और जिले के कई हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक वाली बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्वास्थ्य पर प्रभाव दिनभर करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि आर्द्रता लगभग 67 प्रतिशत रही। मौसम में आए इस बदलाव से वातावरण सुहावना हो गया और तापमान मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.