दिनभर तपिश से तड़पा शहर, शाम की फुहार ने दी राहत
कटिहार, जून 8 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जून की भीषण गर्मी के बीच सोमवार को कटिहारवासियों ने मौसम के दो अलग-अलग रंग देखे। दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे, लेकिन शाम करीब पांच बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए, हल्की बूंदाबांदी हुई और चलती हवाओं के साथ लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि व्यापक राहत के लिए अभी 24 घंटे और इंतजार करना पड़ सकता है。
गर्मी का असर रविवार देर रात हुई बारिश के बावजूद सोमवार की सुबह से ही तेज धूप निकल आई थी। सुबह सात बजे के बाद से सूरज की तपिश लगातार बढ़ती गई। दोपहर तक सड़कों पर गर्मी और उमस का ऐसा असर था कि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम दिखी और दोपहर के समय कई प्रमुख सड़कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.