दिनभर झुलसाती रही धूप, शाम को झमाझम बारिश से मिली राहत
सोनभद्र, जून 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज तल्ख बना रहा। सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन भर तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम होते-होते दक्षिणांचल के म्योरपुर और रेणुकूट क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 43 प्रतिशत रहने से उमस का असर और अधिक महसूस किया गया। गुरुवार की अपेक्षा तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से गर्मी का असर भी बढ़ गया। दिनभर तेज धूप के कारण बाजारों में चहल-पहल कम रही। बिजली की आवाजाही और उमस ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। सबसे अधिक दिक्कत छोटे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.