गंगापार, मई 26 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया। सुबह से ही आसमान से आग बरसती रही, जबकि दोपहर होते-होते गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग की ओर से जारी हीट वेव अलर्ट के चलते लोग सतर्क नजर आए। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर चलते दिखाई दिए। बढ़ती गर्मी के कारण बिजली और पानी की मांग भी तेजी से बढ़ गई है. यह भी पढ़ें- नौतपा का ताप खेती के लिए लाभदायकगर्मी से प्रभावित जनजीवन नौतपा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में घाघ-भड्डरी की कहावतें भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बुजुर्गों का कहना है कि यदि नौतपा के दौरान तेज गर्मी पड़ती है तो आने वाले दिनों में...