बिजनौर, फरवरी 17 -- शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही। पिछले 10 दिनों से जारी रूट डायर्वजन खत्म होने के पहले ही दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। सोमवार को चक्कर रोड, सहित बाईपास और अन्य प्रमुख मार्गों पर दिनभर लंबा जाम लगा रहा, जिससे वाहन चालकों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को सुबह से ही शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गईं। चक्कर रोड बाईपास, नगीना रोड, मुरादाबाद रोड और स्टेशन रोड जैसे मार्गों पर वाहन जाम में फंसे रहे। नगर के शक्ति चौराहा, रोडवेज चौराहा, डाकखाना चौराहा, नगर पालिका चौराहा, बुल्ला का चौराहा व जानी का चौराहा पर रूक रूक कर जाम लगता रहा। जाम के कारण स्कूली बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ी। स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.