मुंगेर, अक्टूबर 5 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में तीन दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश से धान की फसल को नुकसान हुआ है। इससे किसान चिंतित हो उठे हैं। शनिवार को भी आकाश में बादल छाये रहे। दोपहर एवं शाम में बारिश होने से मौसम में थोड़ी नमी आने से लोगों को उमस से राहत मिली। रविवार को भी बादल छाये रहने एवं बारिश होने की संभावना है। किसानों के अनुसार, जो धान की जल्दी पकने वाली प्रजातियां थीं, उन्हें काटने का समय आ रहा था। अब बारिश के कारण फसलें बर्बाद होने की संभावना बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि खेतों में पानी भर गया है और धान की बालियां भींग गई है। किसानों ने यह भी बताया कि जो धान की प्रजातियां अधिक समय में तैयार होती हैं, उनके लिए यह बारिश अमृत के समान है। इससे इन फसलों को पानी नहीं देना पड़ेगा और रबी की फसलें बोने में भी मदद मिलेगी। क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.