मुरादाबाद, जनवरी 16 -- शुक्रवार का दिन अब तक का सबसे सर्द दिन रहा। सवेरे से शाम तक आसमान में कोहरा छाया रहा। शाम होते ही सड़कों पर कोहरा पसर गया। हाईवे पर वाहन रेंग रेंग कर चले। दिन भर सूर्य देव के दर्शन न होने से लोग ठंड में ठिठुरते रहे। शुक्रवार को सवेरे से आसमान में कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे तक विजिबिलिटी ना रहने की वजह से लोग कोहरे के कारण परेशान रहे। दोपहर के वक्त काफी ठंड दिखाई दी, शाम 4 बजे के वक्त आसमान में कोहरा छाना शुरू हो गया, जो शाम 5 बजने के बाद सड़कों पर आना शुरू हो गया। 6 बजे के वक्त सड़कों पर कोहरे के कारण दिखाई देना भी बंद हो गया। इस कारण से वाहन चालकों को सड़कों पर गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर रात कोहरे में छोटे वाहन चालक सफर करने से बचते हुए नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...