पूर्णिया, दिसम्बर 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। सुबह से लेकर शाम तक आसमान में सूर्य के दर्शन नहीं हुए और पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा। लगातार तीन दिनों से बढ़ रहे तापमान के बाद आई इस तेज गिरावट ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय की ओर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 72 घंटे तक मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान महज 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे के मुकाबले 10.8 डिग्री सेल्सियस कम है। एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में अचानक आई इस गिरावट से खासकर बुजुर्ग और बच्चे दिनभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.