बागपत, मार्च 19 -- बागपत। बागपत जनपद में लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। तेज हवा भी चलती रही। वहीं, शाम के समय बूंदाबांदी हुई, जिससे सड़कों पर कीचड़ की समस्या बन गई। दोनों दिनों से रूक-रूककर हो रही बूंदाबांदी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बागपत जनपद में दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गत दिवस जिलेभर में तेज हवा के साथ बारिश हुई थी, जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। कई गांवों की तो बिजली भी गुल हो गई थी। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा शहर में भी घंटों तक बिजली गुल रही थी। गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से शाम तक आसमान में काले बादल छाए रहे। वहीं, शाम करीब चार बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे मार्गों पर कीचड़ फैल गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.