दिनभर छाए रहे बादल, ठंडी हवाओं से मिली राहत
मुजफ्फर नगर, मई 8 -- मुजफ्फरनगर भीषण गर्मी और तपती धूप से जूझ रहे शहरवासियों को गुरुवार के मौसम ने बड़ी राहत दी। बुधवार देर रात हुई झमाझम बारिश और उसके बाद गुरुवार को दिनभर आसमान में छाए काले बादलों ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। चिलचिलाती धूप की जगह ठंडी हवाओं और बादलों की लुकाछिपी ने लोगों को जेठ की गर्मी में भी हल्की सर्दी का अहसास करा दिया। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से लुढ़का पारा, धूप भी रही बेअसरगर्मी से राहत गुरुवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो गए। बादलों के इस पहरे के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। पारा गिरकर 27.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। दोपहर के समय जो सड़कें आमतौर पर सूनसान रहती थीं, वहां ठंडी हवाओं के कारण चहल-पहल बनी रही। हालांकि, शाम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.