बागेश्वर, मार्च 6 -- बागेश्वर। जिले में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल रहा। शुक्रवार को दिनभर आसमान बादलों से ढका रहा। कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र में दिन में कई बार बारिश का मौसम बना, लेकिन बगैर बरसे ही बादल छंट गए। किसानों को एक अच्छी बारिश की दरकार है। देर शाम फिर एक बार आसमान में बादल छाने लगे हैं। बारिश व बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 24 तथा न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...