जौनपुर, मई 5 -- जौनपुर, संवाददाता। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में मौसम का चढ़ते पारे से आमजन बेहाल हो गया था। गर्मी की वजह से स्कूलों का समय परिवर्तन कर दिया गया था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोग घरों में कैद होने को विवश थे। हालात ऐसे हो गए थे कि इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर एसी, कूलर और पंखों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। लेकिन मई माह की शुरूआत में ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर दिखा। आंधी-पानी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। तेज हवा और हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। यह भी पढ़ें- तूफानी हवाओं और बौछारों ने गिराया पांच डिग्री पारा सोमवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे, शाम तक बारिश के रुप में तब्दील हो गई। तेज हवा की वजह से उड़ते धूल से दुकानदारों सहित र...