बागपत, अप्रैल 11 -- बागपत। दिनभर धूलभरी तेज हवाएं चलती रही है, जिससे लोगों को परेशानी हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना गेहूं की कटाई कर रहे किसानों को हुआ। हाईवे पर सफर कर रहे लोगों को भी तेज हवा के साथ धूल का सामना करना पड़ता है। बाइक चालकों को सफर करने में सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। शुक्रवार की सुबह से ही तेज हवा चलनी शुरू हो गई थी जो शाम तक जारी रही। तेज हवा की वजह से धूल का गुब्बार उड़ता रहा है। निर्माण कार्य स्थलों पर भी ऊंचाई पर कार्य को बंद करना पड़ गया है। इसकी वजह रही है की हवा का तेज झोंकों से गिरने का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बाइक चालकों को धूल का तो सामना करना पड़ा। उसके साथ ही तेज हवा के झोंके से संतुलन बिगड़ रहा था। इसके अलावा खेतों गेहूं की कटाई के दौरान किसानों को फसलों की सुरक्षा करने को मजबूर होना पड़ रहा था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.