सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। तराई के आंगन में बुधवार को मौसम का मिजाज अचानक बदला नजर आया। दिनभर धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली चलती रही इससे लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी और पुरवा हवा के लगातार चलने से तापमान की तपिश कुछ कम महसूस हुई। शाम को कुछ देर के लिए तेज आंधी चली। इससे मौसम सुहाना हो गया। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से गुरुवार तक मौसम के अस्थिर बने रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- जिले में तेज आंधी पानी से विद्युत आपूर्ति हुई ठप, लोग परेशान, पेज 3 लीड इस दौरान तेज हवा चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। उन्होंने किसानों को विशेष स...